फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth shot dead in Isharwal in Bhiwani of Haryana

Haryana: गोली चलने की आवाज सुनकर टूटी पत्नी की नींद, देखा तो पति का लहूलुहान शव पड़ा था...

Sat, 06 Jul 2024 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 09:54 PM IST
सार

भिवानी में ईशरवाल में गोली मारकर युवक की हत्या। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी, इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Youth shot dead in Isharwal in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में शुक्रवार रात 36 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी, इसका शनिवार शाम तक पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेखा ने बताया कि उसकी शादी सुरेंद्र के साथ 2010 में हुई थी। उनके एक लड़का व एक लड़की है। बीती रात पति सुरेंद्र व एक पड़ोसी घर की बैठक में बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे रेखा ने अपने पति को खाना खाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसी बीच सुरेंद्र फोन पर बातें करने लगा। रेखा ने बताया कि इसके बाद उसको नींद आ गई। करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद टूटी। वह दौड़कर बाहर आई तो देखा कि उसका पति खून से लथपथपड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने चीखती हुए अपनी सास को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल किराए की गाड़ी कर सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। रेखा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed