फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth murdered by slitting his throat in Bhiwani of Haryana

भिवानी में वारदात: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, तीन दोस्तों पर केस दर्ज

Mon, 14 Mar 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के समीप संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव था।

विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in Bhiwani of Haryana
अर्जुन का फाइल फोटो। मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन रेलवे कॉलोनी के राशनिंग रूम के समीप रविवार देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात राजकीय रेलवे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई। सोमवार सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तीन युवक भागते नजर आ रहे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी अमित व रवि ने बताया कि वे चार-भाई बहन हैं। उनके सबसे छोटे भाई 24 वर्षीय अर्जुन ने घर के अंदर ही कैंटीन की हुई थी। अर्जुन के पास रविवार रात 11 बजे किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया।
विज्ञापन


सोमवार अल सुबह किसी ने उसके शव को प्लेटफार्म नंबर तीन के राशनिंग रूम के समीप खाली जगह पर पड़ा देखा। इसकी जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में दी गई। प्रारंभिक जांच में राजकीय रेलवे पुलिस ने आशंका जताई है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में अर्जुन की गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी रविवार देर रात दो बजकर 54 मिनट पर सीसीटीवी फुटेज में भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने अर्जुन के पास आखिरी कॉल की थी। 

अविवाहित था अर्जुन 
अर्जुन के पिता कलेराम की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी थी। घर में उसकी मां मुन्नी देवी के अलावा भाई अमित और रवि है। उसकी बहन रेखा शादीशुदा है। घर में बनी कैंटीन में ही अर्जुन अपना रोजगार चलाता था। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि चार-पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर उसके दोस्तों ने मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने अर्जुन के शव का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

 

अर्जुन नामक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के भाइयों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या रुपये के लेनदेन को लेकर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।  - धर्मबीर सिंह, इंचार्ज राजकीय रेलवे पुलिस चौकी भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed