फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth Beaten to death in Bhiwani Haryana

भिवानी: सामान्य मौत समझ परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, नहलाते समय हुआ ये खुलासा

Wed, 02 Mar 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ताेशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ताेशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 10:01 PM IST
सार

युवक को नहलाते समय शरीर पर चोट देख परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए। तोशाम क्षेत्र के बीरण में होटल के समीप वारदात हुई। मौके पर डीएसपी व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
youth Beaten to death in Bhiwani Haryana
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन, मृतक प्रमोद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव बीरण में बुधवार सुबह सामान्य मौत समझकर एक युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शव को नहलाते समय शरीर पर चोट के निशान दिखे तो हड़कंप मच गया। परिजनों को समझते देर नहीं लगी कि उसकी हत्या हुई है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को भांपते हुए तोशाम के डीएसपी व थाना एसएचओ की टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव बीरण निवासी 27 वर्षीय प्रमोद का शव बीरण-तोशाम मार्ग स्थित एक होटल के समीप संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार सुबह करीब छह बजे पड़ा मिला था। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। परिजनों को पहले तो मौत की वजह कुछ समझ नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए युवक के शव को लेकर घर पहुंच गए और फिर उसकी अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। शव को नहलाने लगे तो प्रमोद के शरीर पर पर डंडों से पीटने के काफी निशान मिले, जिसे देखकर परिजनों को उसकी हत्या किए जाने की आशंका हुई। मृतक के पिता गांव बीरण निवासी 56 वर्षीय रुलीराम ने तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे थे।

उसकी बड़ी बेटी मंजू शादीशुदा है, जबकि उसका बेटा 27 वर्षीय प्रमोद भी शादीशुदा था। बुधवार सुबह बीरण-तोशाम मार्ग स्थित एक होटल के पास उसके बेटे का शव पड़ा होने की सूचना खेतों मेें घूमने गए गांव के ही जोनी ने दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोशाम डीएसपी मनोज कुमार और तोशाम पुलिस थाना एसएचओ सुखबीर जाखड़ की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जहां शव मिला था, उस इलाके की छानबीन की और एफएसएल टीम को भी बुलाया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रमोद के मुंह, सिर और हाथ एवं पांव के अलावा शरीर पर डंडे से पीटने के काफी निशान हैं। उसकी बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। 

ढाई साल की एक बेटी व पत्नी के गर्भ में पल रहा उसका बच्चा 
प्रमोद की हत्या के बाद उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया। बीरण निवासी रुलीराम ने बताया कि उसका इकलौता बेटे प्रमोद की ढाई साल की बेटी मानू है, जबकि प्रमोद की पत्नी छह माह की गर्भवती भी है। प्रमोद की मां की मौत करीब 25 साल पहले हो चुकी है। उसका बेटा गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता है। 

शराब पीने के दौरान होटल संचालक से कहासुनी की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के आरोपों से अब तक यह सामने आया है कि प्रमोद रात भर घर से गायब था। उसके साथ गांव का ही राजू भी होटल पर गया था। राजू ने परिजनों को बताया था कि होटल संचालक व उसके साथी के साथ किसी बात को लेकर शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। राजू तो दीवार फांदकर अपनी जान बचाकर वहां से भाग आया, लेकिन प्रमोद को उन लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे मामूली कहासुनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में तहकीकात में जुटी है। 


जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे

पुलिस ने बीरण निवासी रुलीराम की शिकायत पर उसके बेटे की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर जाखड़, एसएचओ, तोशाम पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed