{"_id":"67dad7198f52ca75b30a41dc","slug":"youth-attack-on-service-center-operator-attacked-stick-21-times-in-39-seconds-in-tomash-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 सेकेंड में 21 वार: स्कॉर्पियो में आए युवक... सर्विस सेंटर संचालक के साथ पी शराब, फिर डंडे से ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
39 सेकेंड में 21 वार: स्कॉर्पियो में आए युवक... सर्विस सेंटर संचालक के साथ पी शराब, फिर डंडे से ताबड़तोड़ हमला
Wed, 19 Mar 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:05 PM IST
सार
स्कॉर्पियो में आए युवको ने पहले सर्विस सेंटर संचालक के साथ शराब पी। फिर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने 39 सेकेंड में 21 बार डंडे से वार किए।
विज्ञापन
डंडे से पिटता आरोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के तोशाम में सर्विस सेंटर संचालक पर मात्र 39 सेकेंड में 21 बार डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर छीना झपटी का भी आरोप है। हमला करने से पहले आरोपियों ने साथ बैठकर पहले शराब भी पी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए पहले तोशाम और फिर जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। तोशाम पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
तोशाम पुलिस को गांव डाडम निवासी उमेश कुमार उर्फ बाली ने बताया कि फिलहाल वह तोशाम में रहता है। उसका तोशाम में सर्विस सेंटर है। उमेश ने बताया कि 17 मार्च की रात को वह अपने घर पर था। इसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में दो युवक आए। उन्होंने साथ बैठकर शराब पिलाई। उमेश ने कहा कि आरोपियों ने उसे शराब में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ भी पिलाया। इसके बाद जब वह अपने घर जाने लगा तो एक आरोपी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड से मारपीट की। वहीं मारपीट करके 31 हजार 700 रुपये जबरन निकालकर ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने गाड़ी से कुचलने की भी की कोशिश
उमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला करने के बाद उसे गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की। वहीं आरोपी उसका मोबाइल फोन व सोने की चेन भी छीनकर ले गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद घायल अवस्था में उमेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी 39 सेकेंड में 21 वार करने की करतूत
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि आरोपी ने रात करीब पौने दस बजे डंडे से हमला शुरू किया। करीब 39 सेकेंड तक लगातार 21 बार वार करता रहा। जिसकी वजह से उमेश उर्फ बाली गंभीर रूप से जख्मी होकर भूमि पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए।
क्या कहती है पुलिस
तोशाम पुलिस थाना एसएचओ उग्रसैन का कहना है कि पुलिस ने उमेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।