फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wife and nephew murdered farmer

भतीजे ने दबोचा और पत्नी ने घोंटा था पप्पू का गला

Wed, 26 Aug 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Wed, 26 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
गांव रासीवास निवासी पप्पू हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। मृतक की पत्नी ने भतीजे की मदद से अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने आरोपी पत्नी व मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अदालत  में पेश कर जेल भेज दिया गया।

19 अगस्त को गांव रासीवास निवासी पप्पू (36 वर्ष) खेत में मृत मिला था। मृतक के भाई रामचंद्र ने हत्या का शक जताया था। शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में किया गया था।

पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी रीत़ु के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की थी। 23 अगस्त को मृतक के भाई रामचंद्र ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके भाई पप्पू की हत्या की गई है। इस दौरान पुलिस ने  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति हुई साफ
24 अगस्त को  सदर पुलिस  को पीजीआई  से मृतक के पोस्टमार्टम  की रिपोर्ट मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। साथ ही 48 घंटों के अंदर मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का शक निकला सही
सदर पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के सगे भाई रामचंद्र की शिकायत पर जांच शुरू की। जांच में मृतक की पत्नी और सगे भतीजे मंजीत का नाम उजागर हुआ।  थाना प्रभारी ने बताया कि  पुलिस ने इस संबंध में पत्नी व भतीजे मंजीत को हिरासत में ले लिया।

शराब पीकर मारपीट पर उठाया कदम
थाना प्रभारी जय सिंह  ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपराध को कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि मंजीत ने मृतक पप्पू को दबोच लिया तथा उसने रस्सी से पप्पू की गला दबाकर हत्या की थी। उसने बताया कि पप्पू अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता था।


इससे आजिज आकर उसने यह कदम उठाया। 19 अगस्त को भी पप्पू रात को शराब का सेवन कर घर आया था। उसने आते ही उससे गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो साथ मारपीट भी की। आरोपी महिला ने बताया इसके बाद उसने मंजीत के साथ मिलकर घर पर घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि  मंजीत पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से हत्या  में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed