{"_id":"64b8cffa81c88a3e150d7247","slug":"two-miscreants-trying-to-execute-major-crime-in-bhiwani-opened-fire-on-detective-staff-in-encounter-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दो बदमाशों, मुठभेड़ में डिटेक्टिव स्टाफ पर चलाई ताबड़तोड़ गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दो बदमाशों, मुठभेड़ में डिटेक्टिव स्टाफ पर चलाई ताबड़तोड़ गोली
Thu, 20 Jul 2023 11:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:41 AM IST
सार
भिवानी में लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे। बदमाश अजय व उसके साथी मंजीत ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दो बदमाशों की लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ से वीरवार सुबह करीब पांच बजे गांव देवसर से बापोड़ा मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। टीम ने दोनों को काबू किया। उनके पास से पांच पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एक बदमाश पर हत्या प्रयास तो दूसरे पर दर्ज हैं दो आपराधिक केस
भिवानी जिले के गांव देवसर से बापोड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर वीरवार सुबह लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे कि इसी दौरान टीम ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख कर गांव दिनोद निवासी बदमाश अजय व उसके साथी मंजीत ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
वीरवार सुबह पांच बजे गांव देवसर से बापोड़ा मार्ग पर हुई पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़
डिटेक्टिव स्टाफ ने भी बचाव में फायरिंग की और इस दौरान अजय नामक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में पुलिस की टीम नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। अजय के साथी मंजीत को भी चोटें आई हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजय पर हत्या प्रयास और मंजीत पर दो आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से इलाज के बाद गहन पूछताछ कर उनके मंसूबों का पता लगाएगी। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि दोनों बदमाश किसी पूर्व जिला पार्षद की हत्या की साजिश रच रहे थे। संवाद
विज्ञापन