फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two groups clashed in Bhiwani due to election rivalry 15 people injured

भिवानी में कईओं के फुटे सिर: दंगल का अखाड़ा बना बवानीखेड़ा, पुरुषों के साथ भिड़ गई महिलाएं, 15 लोग घायल

Sun, 16 Mar 2025 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

भिवानी के बवानी खेड़ा नगर पालिका चुनाव के बाद चेयरमैन के साथ एक पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर दूसरे पक्ष को ये बात नागवार गुजरी और दो गुट आपस में भीड़ गए। रविवार को दोनों गुटों में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई।

विज्ञापन
Two groups clashed in Bhiwani due to election rivalry 15 people injured
हमले में घायल लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी चुनावी रंजिश जारी है। यहां रविवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस खूनी झड़प में घायल हुई हैं। 

विज्ञापन


भिवानी के बवानी खेड़ा नगर पालिका चुनाव के बाद चेयरमैन के साथ एक पक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर दूसरे पक्ष को ये बात नागवार गुजरी और दो गुट आपस में भीड़ गए। रविवार को दोनों गुटों में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई। जिन्हें बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां कुछ को अधिक चोटें आने के चलते भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर एक से किरण और पूजा नगर पालिका चुनावी मैदान में उम्मीदवार थी। जिसमें किरण ने विजय हासिल की। चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका चेयरमैन के साथ सोशल मीडिया पर एक पक्ष द्वारा पोस्ट डालने पर दूसरे पक्ष द्वारा रविवार को पहले गुट हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों को चोटें आई जिन्हें बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया। घायलों में आशा पत्नी संजय, बिरमा, सरोज, बब्बू , रेणू , पिंकी, बीना, लाल सिंह, मोलूराम, राज कुमार, भारत, अमर सिंह, रोशन, सन्नी और सतपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नीरज, आपात ड्यूटी चिकित्सक नागरिक अस्पताल बवानीखेड़ा ने बताया कि कस्बा के नागरिक अस्पताल में करीब 15 घायलों की एमएलआर काटी गई है। सभी को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है। इसमें चार पुरुष व एक महिला के सिर में अधिक चोटें आने के कारण हालत ज्यादा गंभीर है। इसकी सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed