फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two child Abscond from orphan house

अनाथ आश्रम से फिर लापता हुए दो बच्चे

Fri, 23 Oct 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 23 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
इसे सुरक्षा में चूक कहे या कार्य में लापरवाही। बाल आश्रम से बच्चों का लापता होने का सिलसिला जारी है। अब दो बच्चे लापता हो गए है। आश्रम प्रशासन का कहना है कि दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है मगर यहां हमेशा सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का दावा करने वाले प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।

20 अक्तूबर को अल सुबह आश्रम से दो बच्चे 12 वर्षीय अर्जुन और करीब 11 वर्षीय फैजन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। आश्रम संचालकों का कहना है कि दोनों बच्चे दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन


दोनों बच्चों को मुस्कान कार्यक्रम के तहत अनाथ हालत में यहां लाया गया था। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। इससे पहले पिछले सप्ताह चंदोली, उत्तर प्रदेश वासी करीब 14 वर्षीय बच्चा बब्बल आश्रम से लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष दो लड़कियां आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। अनेक बच्चे इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में आश्रम से लापता हो चुके है और किसी भी बच्चे का अब तक सुराग नहीं लगा है।


सीसीटीवी कैमरे लगवाए मगर नहीं चले
प्रशासन ने आश्रम की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की मगर ये कैमरे अक्सर बंद ही रहते है। आश्रम प्रशासन का कहना है कि चूहे तार कुतर जाते है। इस कारण ये बंद होते है। अब अंडर ग्राउंड वायर लगवाने की योजना है। इसके अलावा दीवारों को ऊंचा करने, तार लगाने के भी प्रस्ताव बने मगर अब तक कुछ नहीं हुआ।

वर्जन:::
आश्रम की दीवारें बहुत छोटी है और दोनों बच्चे सुबह करीब चार बजे दीवार फांदकर भाग गए। दोनों बच्चों को मुस्कान कार्यक्रम के तहत  लाया गया था।
रामनिवास शर्मा, प्रतिनिधि
बाल सेवा आश्रम

वर्जन:::
अर्जुन और फैजन दो बच्चों के आश्रम से लापता होने की सूचना आई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश की जा रही है।
बीर सिंह, इंचार्ज
टीआईटी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed