फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thieves uprooted ATM of HDFC Bank in Bhiwani

भिवानी: कार से रस्सी बांधकर उखाड़ी एटीएम, एटीएम काट नहीं पाए तो तीन किलोमीटर दूर खेतों में छोड़कर भाग गए बदमाश

Thu, 28 Apr 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 01:10 PM IST
सार

एटीएम में करीब पौने दो लाख रुपये का कैश था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने एटीएम को कार से रस्से से बांधा और उसे खिंचकर उखाड़ दी। बदमाश उसे करीब तीन किमी दूरी तक घसीटते हुए ले गए।

विज्ञापन
thieves uprooted ATM of HDFC Bank in Bhiwani
बहल में एटीएम उखाड़ ले गए चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के बहल कस्बे के झुंपा रोड पर लगी एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाश कार से रस्सी बांधकर उखाड़ ले गए। बदमाश एटीएम को करीब तीन किमी दूर सुरपुरा खुर्द गांव के खेतों में ले गए, जहां काटकर नकदी चोरी का प्रयास किया मगर कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार वे खेतों में ही मशीन को छोड़कर भाग गए। एटीएम में उस समय करीब पौने दो लाख रुपये थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया और एटीएम को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन

 

बहल कस्बे में एचडीएफसी बैंक ने अभी शाखा की शुरुआत नहीं की है पर झुंपा रोड पर बैंक का एटीएम है। एटीएम में करीब पौने दो लाख रुपये का कैश था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने एटीएम को कार से रस्से से बांधा और उसे खिंचकर उखाड़ दी। बदमाश उसे करीब तीन किमी दूरी तक घसीटते हुए ले गए।

विज्ञापन

 

बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर उसमें से पैसे निकालने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हुए। इसके बाद वे एटीएम को सुरपुरा खुर्द गांव की सीमा में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को कब्जे में लिया और बैंक अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर बाद रोहतक से बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मशीन में डाले गए कैश का मिलान किया। पुलिस के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में 1,74,500 रुपये का कैश था, जो कि सुरक्षित है। पुलिस ने एजीएस ट्रांसक्ट टेक लिमिटेड कंपनी के सीनियर फील्ड एक्जिक्यूटिव प्रदीप सूरी के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वीरवार की सुबह करीब सवा चार बजे तीन युवक एटीएम को रस्सा बांधकर कार के पीछे बांधते नजर आ रहे हैं। तीनों युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढक रखे थे और तीनों की उम्र करीब 35 से 40 साल के करीब है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस अभी आसपास की दूसरी फुटेज को भी खंगालेगी। 

 

 

बदमाशों के खिलाफ एटीएम तोड़ने का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी में भी चेहरे नजर नहीं आ रहे। फिर भी हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द बदमाश पकड़े जाए। - राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, बहल पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed