फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   thief, remand, open thieft mystry, crime, bhiwani

गेती से ताला तोड़ने का मास्टर है तक्षय

Wed, 24 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 24 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
thief, remand, open thieft mystry, crime, bhiwani
thief
 बीटीएम चौक स्थित श्याम मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को एंटी व्हीकल स्टाफ ने दबोच लिया है। पुलिस चोर को मौके पर लेकर गई तो चोर ने सारा राज खोला। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर सीसीटीवी कैमरे, लोहे की गेती और 89 सौ रुपये की नगदी बरामद की।
विज्ञापन

करीब 10 रोज पूर्व बीटीएम चौक स्थित श्याम मंदिर में ताला तोड़कर चोरी की गई थी।

मूर्तियों के छत्र, दान पात्र से नगदी, व दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए गए। करीब एक लाख की चोरी की गई। पुलिस ने इस मामले में दुर्गा कॉलोनी वासी तक्षक को काबू किया। पुलिस आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर जांच की तो आरोपी ने सारी वारदात का खुलासा किया। कैसे ताला तोड़ा, पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर गेती से दानपात्र को तोड़ा। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर दो सीसीटीवीकैमरे, 89 सौ रुपये बरामद किए है। एंटी व्हीकल स्टाफ  के इंचार्ज कृष्ण कुमार मलिक ने बताया तक्षय लोहे की गेती से ताले तोड़ता था। फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता।
विज्ञापन


55 बोतल व 48 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, पांच काबू
भिवानी। थाना शहर भिवानी के प्रधान सिपाही नरेंद्र कुमार ने पीपली वाली जोहड़ी वासी शेर सिंह को छह बोतल व 48 क्वार्टर अवैध शराब, प्रधान सिपाही अमर सिह ने हनुमान गेट वासी आत्माराम को 12 बोतल देशी शराब तथा थाना सिविल लाइन के प्रधान सिपाही जगबीर सिंह ने कीर्ति नगर वासी सतीश को अवैध शराब के साथ काबू किया। बवानी खेडा पुलिस ने मुजतापुर वासी दलबीर को आठ बोतल, रतेरा वासी राजपाल को नौ बोतल, बहल पुलिस ने बीरण वासी रणबीर को 12 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। बाढडा पुलिस ने जेवली वासी अतर सिंह को आठ बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed