फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   the young man was murdered and burnt the dead body In Bhiwani of Haryana

भिवानी में युवक की हत्या: घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पुली के ढेर में जलाया शव, मौके पर पहुंचे एसपी

Mon, 06 Dec 2021 02:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 02:43 PM IST
सार

वारदात स्थल पर एसपी, डीएसपी, सीआईए व सदर की टीम मौके पर पहुंची। मृतक को रात साढ़े 11 बजे बीडी लेने के लिए एक युवक साथ ले गया था। गांव के ही तीन युवकों पर हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
the young man was murdered and burnt the dead body In Bhiwani of Haryana
कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव धारेडू में 21 वर्षीय एक युवक का घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जली हुई हालत में शव मिला। हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए पुली के ढेर में डालकर जला दिया था। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे खेत में पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बीच रास्ते में मिले उसके मोबाइल फोन और चद्दर से हुई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और वारदात की गुत्थी को सुलझाने में सीआईए व साइबर सैल की टीम भी जुट गई। फोरेंसिक एक्सर्ट टीम ने भी मौके पर तथ्य जुटाए। 
विज्ञापन


गांव धारेडू निवासी 21 वर्षीय रवींद्र उर्फ सोनू गांव में ही खेतीबाड़ी करता था और बारहवीं तक पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा ईश्वर ने बताया कि उसके भतीजे को रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे गांव का ही हरिश बीडी लेने के लिए अपने साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद से सोनू घर वापस नहीं लौटा था। परिजन अल सुबह चार बजे से ही उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बेअदबी मामला: डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसां और पीआर नैन से पूछताछ करने सिरसा पहुंची एसआईटी

सोमवार सुबह सात बजे चरण सिंह के खेत में ईंधन के लिए लगाई गई पुली के ढेर में सोनू का शव जली हुई हालत में देखा गया। सोमवार सुबह बारिश हुई थी, इसलिए पुली में आग बुझ गई थी, लेकिन फिर भी शव शतप्रतिशत जल चुका था। जिसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed