फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The man kicked him out of the house fire bike riders

घर के बाहर बुलाकर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोलियां

Sat, 27 Feb 2016 12:25 AM IST
चरखी दादरी ब्यूरो ।
चरखी दादरी ब्यूरो । Updated Sat, 27 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The man kicked him out of the house fire bike riders

चरखी दादरी। कबीर बस्ती में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर गोलियां मार दी। घटना में युवक को दो गोलियां लगी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं, हमलावर बाइक सवारों में से एक को लोगों ने पहचान लिया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात को दो ग्रुपों में चली रही रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में पिछले कुछ समय से दो ग्रुपों के बीच आपसी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में दोनों ग्रुपों के लोग एक-दूसरे को अपना शिकार बना रहे है। बृहस्पतिवार देर रात भी कबीर बस्ती निवासी ऋषि को इसी रंजिश के चलते निशाना बनाया गया। वारदात को ऋषि के घर के बाहर ही अंजाम दिया गया। घायल युवक ऋषि के पिता दयानंद ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे तीन युवक उनके घर आए। उन्होंने ऋषि को उनके साथ बाहर चलने को कहा। इसके बाद ऋषि के घर के बाहर निकलते ही उन्होंने रिवाल्वर से उस पर गोलियां दाग दी। घटना में एक गोली ऋषि के कंधे व एक गोली कमर में लगी। इसके बाद वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, तीनों में से एक युवक को ऋषि की मां सावित्री ने पहचान लिया। घायल ऋषि को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सावित्री के बयान दर्ज कर मांडोठी निवासी विकास व उसके दो साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वारदात वाली जगह पर गंदगी व कूड-कचरा पड़ा होने के काण पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद नहीं हुए।

वर्सन:

दो ग्रुपों में कुछ समय से आपसी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के तहत मांडोठी निवासी विकास ने अपने दो साथियों सहि कबीर बस्ती निवासी ऋषि पर गोलियां चलाई। एक गोली कमर में व एक कंधे में लगी है। घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में विकास व दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। रंजिश के अलावा वारदात को अंजाम देने की फिलहाल कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुखबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed