फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The couple injured in road accident

सड़क हादसे में दंपति घायल

Mon, 16 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 16 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहल। राजगढ़ रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हिसार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घायलों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दी शिकायत में जीतपुरा निवासी विकास ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में बुधशैली गांव गया था। वहां से वह अपनी पत्नी ऋतु को साथ लेकर राजस्थान के कामाण गांव में अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बहल से निकलकर राजगढ़ रोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने लापरवाही करते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण वह और उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed