फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ten year old child has taken bag filled with rupee's

10 साल का बच्चा ले उड़ा रुपयों से भरा बैग

Sat, 03 Oct 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
12 साल की बच्ची ने सेवानिवृत्त फोरमैन को बातों में उलझाया और 10 साल का बच्चा बाइक की डिग्गी से रुपयों का भरा बैग लेकर फुर्र हो गया। बैग में 81 हजार की नगदी व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


सारा खुलासा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हुआ। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र शास्त्री नगर वासी सेवानिवृत्त फोरमैन रण सिंह बच्चों की ठगी और चोरी का शिकार हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने कैनरा बैंक घंटा घर से 78  हजार की नगदी निकाली और बैग में डाली। बैग में पहले से ही करीब तीन हजार रुपये थे। रण सिंह ने बताया कि उसने रुपयों से भरा बैग अपनी बाइक की डिग्गी में डाला और बाइक स्टार्ट करने लगा तभी एक करीब 12 वर्षीय बच्ची उसके पास आई और हांसी गेट की ओर इशारा करते हुए पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रण सिंह ने बताया कि उसने उसे जवाब दिया कि यह हांसी गेट और आगे सब्जीमंड़ी की ओर जाता है। इसके बाद बच्ची ने उसे थैंक्यू कहा और बाइक के आगे से घूमकर घंटाघर की ओर चल दी। बच्ची ने रास्ता हांसी गेट की ओर का पूछा और उल्टा दिशा में चली तो उसे शक हुआ।

उसने तुरंत बाइक की डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें से रुपये गायब थे। उसने पीछा किया मगर लड़की सराय चौपटा की ओर भागकर गायब हो गई। रण सिंह ने बताया कि बैग में करीब 81 हजार की नगदी के अलावा एक मोबाइल, पांच बैंकों की कॉपियां, एटीएम, पहचान पत्र व अन्य जरूरी कागजात थे।

उसने तुरंत बैंक जाकर एटीएम बंद करवाये। चोरी की सूचना टीआईटी पुलिस चौकी में दी। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि बाइक की डिग्गी से 81 हजार रुपये चोरी की शिकायत आई है। मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

--

बच्ची ने इशारा किया और बच्चा ले उड़ा रुपये
बाइक की डिग्गी उड़ाने की घटना के बाद जब बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो सारा मामला साफ हो गया। फुटेज में साफ हुआ कि बच्ची ने रण सिंह को बातों में उलझाने से पहले छोटे बच्चे की ओर इशारा किया। इसके बाद पलक झपकते ही बच्चा रुपये ले उड़ा। मामले में यह भी सामने आया कि उक्त बच्चों ने रण सिंह के एंट्री करते समय ही निशाना बना लिया था। तभी वे बैंक की फुटेज में कही नजर नहीं आए और रण सिंह के निकलते ही कैमरे के सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed