फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teen tortured in hotel in Bhiwani of Haryan

Bhiwani: होटल पर गर्म लोहे से किशोर के शरीर को दागा, मां व संचालक पर मारपीट के आरोप

Sun, 08 Jan 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 09:18 PM IST
सार

किशोर को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्टेट क्राइम ब्रांच व बाल कल्याण समिति की टीम ने किशोर को बरामद किया है। महेंद्रगढ़ जिले की महिला दो माह से बेटे के साथ होटल पर रह रही थी।

विज्ञापन
Teen tortured in hotel in Bhiwani of Haryan
होटल पर गर्म लोहे से किशोर के शरीर को दागा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर एक होटल पर किशोर को यातनाएं दी गई। उसके शरीर पर कई जगह गर्म लोहे से दागे जाने के निशान पड़ गए थे। उसके चेहरे पर भी कई स्थानों पर जख्म था। सूचना मिलने पर रविवार को स्टेट क्राइम ब्रांच व बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने किशोर को बरामद किया।  किशोर को टीम ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना सदर पुलिस थाना में भी दी गई। किशोर की हालत के लिए जिम्मेदार उसकी मां व होटल संचालक को बताया गया है।

विज्ञापन


स्टेट क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजय सिंह, एसआई कपिल देव, कांस्टेबल राजबीर, जयवीर और महिला कांस्टेबल सोनू के साथ बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर के साथ संयुक्त टीम रविवार सुबह तिगड़ाना मोड़ स्थित प्रवीण होटल पर पहुंची, जहां साढ़े 13 साल का एक किशोर चारपाई पर जख्मी हालत में पड़ा था।
विज्ञापन


उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। उसके शरीर पर ये जख्म किसी लोहे की वस्तु से दागे जाने व किसी भारी चीज से मारपीट किए जाने से बने थे। टीम ने किशोर को रेस्क्यू किया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने टीम के सदस्यों को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अपनी मां के साथ करीब दो माह से होटल पर रह रहा है। वे मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन शादीशुदा है। वे दो भाई और दो बहन हैं।  


बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि किशोर की सोमवार को काउंसिलिंग कराई जाएगी। जिसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को भी दी जाएगी। किशोर ने उसके साथ मारपीट करने के मां और होटल संचालक पर आरोप लगाए हैं। टीम ने कहा कि फिलहाल सदर पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत दी जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed