{"_id":"6394a32ec9963c4bde316336","slug":"suspended-asj-misbehaved-with-the-guard-doing-duty-outside-the-session-house-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: निलंबित एएसजे ने सेशन हाउस के बाहर ड्यूटी कर रहे गार्ड के साथ की बदतमीजी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: निलंबित एएसजे ने सेशन हाउस के बाहर ड्यूटी कर रहे गार्ड के साथ की बदतमीजी, केस दर्ज
Sat, 10 Dec 2022 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:48 PM IST
सार
आरोप है कि शराब के नशे में सेशन हाउस के अंदर घुसने के दौरान रोका तो सुरक्षा कर्मियों से बदतमीजी की। सिविल लाइन थाना में गार्ड इंचार्ज की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में सेशन हाउस के बाहर निलंबित एएसजे (एडिशनल सेशन जज) ने शराब के नशे में सिक्योरिटी इंचार्ज सहित सुरक्षा गार्डों के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। वहीं निलंबित एएसजे ने सेशन जज को भी जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। सेशन हाउस सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर निलंबित एएसजे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बतौर सेशन हाउस गार्ड इंचार्ज के पद पर तैनात रणबीर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे सेशन हाउस के मैन गेट पर ड्यूटी पर मौजूद था। तभी निलंबित एएसजे नासिर शराब के नशे में वहां पर आए।
विज्ञापन
जब उसने नासिर से वहां आने का कारण पूछा तो नासिर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। शराब के नशे में होने के कारण उसने नासिर को सेशन हाउस के अंदर नहीं जाने दिया और अपने अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके से उसे वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
लेकिन आरोपी फिर से सेशन हाउस के पिछले गेट पर आकर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी ने उनकी ड्यूटी में बाधा पैदा की है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर निलंबित एएसजे नासिर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एनडीपीएस एक्ट के केस में अनियमितता को लेकर हुआ था निलंबित
एएसजे नासीर को न्यायालय की एक कमेटी द्वारा जांच के उपरांत एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गलत लाभ पहुंचाने के मामले में निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही उनका कुछ माह से निलंबन चल रहा था। नासीर के साथ न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता के इस मामले में अब सिविल लाइन पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हो गई है।