फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Scooty rider was hit by the Vehicle driver, died during treatment

Bhiwani: स्कूटी सवार को वाहन चालक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 03 Mar 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

भिवानी-दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के पास हादसा  हुआ है। घटना स्थल से मृतक की स्कूटी गायब है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Scooty rider was hit by the Vehicle driver, died during treatment
कार्रवाई करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव हालुवास के समीप भिवानी-दादरी मार्ग पर स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव पैंतावास खुर्द निवासी महेंद्र (42) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजन संजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


संजय ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का महेंद्र भिवानी में एक दुकान पर केबल ऑपरेटर का काम करता था। वह स्कूटी पर गांव से भिवानी आता था। रोजाना की तरह गुरुवार को भी महेंद्र गांव से भिवानी आया था। रात को करीब साढ़े आठ बजे महेंद्र अपने घर पर आ रहा था। इस दौरान हालुवास गांव के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महेंद्र को घायल देख राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही महेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके से स्कूटी गायब
संजय ने बताया कि महेंद्र विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। साढ़े चार वर्षीय लड़की और डेढ़ वर्षीय लड़का है। महेंद्र ने करीब दो माह पहले ही नई स्कूटी ली थी। वह स्कूटी से पैंतावास- भिवानी तक का सफर तय करता था। घटना के बाद जब परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से स्कूटी गायब मिली। परिजनों ने अपने स्तर पर स्कूटी को तलाशने का प्रयास किया लेकिन दोपहर 12 बजे तक स्कूटी का कोई भी पता नहीं लगा था।


पुलिस को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के परिजन संजय की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। -एएसआई नरेंद्र कुमार, सदर पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed