फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rupees cheated from person on pretext of getting cheap plot in Bhiwani

भिवानी: सस्ता प्लॉट दिलवाने के बहाने व्यक्ति से ठगे 10 लाख 82 हजार, पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ किया केस दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

भिवानी पुलिस को दी शिकायत में हिसार की हांसी तहसील में गांव महेंदा निवासी रतन सिंह ने बताया कि उसकी जान पहचान भिवानी निवासी विजय के साथ हुई थी। विजय ने उसको सस्ते दामों पर प्लॉट दिलवाने का झांसा दिया था और उससे प्लॉट के बयाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए।

विज्ञापन
Rupees cheated from person on pretext of getting cheap plot in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में सस्ते दामों पर प्लॉट दिलवाने के बहाने एक व्यक्ति से 10 लाख 82 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करके धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत औद्योगिक पुलिस थान में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हिसार की हांसी तहसील में गांव महेंदा निवासी रतन सिंह ने बताया कि उसकी जान पहचान भिवानी निवासी विजय के साथ हुई थी। विजय ने उसको सस्ते दामों पर प्लॉट दिलवाने का झांसा दिया था और उससे प्लॉट के बयाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद विजय ने अपने साथी भिवानी निवासी रामकुमार के साथ मिलकर इकरारनामा के रूप में सात लाख रुपये का चेक ले लिया और 62 हजार रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा फुल इकरारनाम के रूप में उसके हस्ताक्षर करवा लिए। लेकिन बाद में उसे पता चला कि विजय और रामकुमार लोगों से सस्ते कीमतों पर प्लॉट दिलवाने का नाम देकर रुपये की ठगी करते है। जब उसने उन्हें प्लॉट दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने टाल-मटोल करके प्लॉट दिखाने से मना कर दिया। उसने इस बारे में शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उक्त समय दोनों आरोपियों ने दो दिन के अंदर प्लॉट देने की बात कही। लेकिन दो दिनों के बाद भी उसको प्लॉट नहीं दिखाया गया। जब उसने अपने दिए रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से भी मना कर दिया और कहा कि आगे कभी फिर से रुपये मांगे तो उसे जान से मार देंगे। इस मामलें में उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्यवाही में लग गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed