फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rape, miner, dinod gate, police, victim, bhiwani

दादी ने ही करवाया दुष्कर्म !

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape, miner, dinod gate, police, victim, bhiwani
rape - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार दिनभर चर्चा का विषय रहा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बुधवार को छात्रा, उसके परिजन ग्रामीणों के साथ लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर दुष्कर्म की शिकायत दिए जाने के बावजूद छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए युवक को बचाने के आरोप लगाए। किशोरी ने रिश्ते में दादी लगने वाली महिला पर ही दुष्कर्म कराने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिनोद गेट क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले पर दिनभर समझौते के लिए पंचायतें भी चली। रात के समय युवती व उसके परिजनों ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


इसी मामले में बुधवार को परिजन व ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और पुलिस पर दुष्कर्म की शिकायत दिए जाने के बावजूद छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। करीब दो घंटे धरना देने के बाद एएसपी से परिजनों ने मुलाकात की और मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे दिनोद गेट क्षेत्र में रहते है और रिश्ते में उसकी चचेरी दादी भी इसी क्षेत्र में रहती है। दादी ने एक युवक को किराए पर मकान दिया और एक दिन उसके साथ बहला-फुसलाकर भेज दिया। युवक उसे एक मकान में ले गया जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। वो फोटो भी दूसरे मोबाइलों में डाल दी है। उसकी चचेरी दादी ने ही उससे गलत काम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed