फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rape accused policemen suspended, sent to prison accused of bribes

दुष्कर्म आरोपी पुलिस कर्मी सस्पेंड, रिश्वत आरोपी भेजे जेल

Sat, 16 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 16 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस मामले को रफा दफा करने के लिए रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस कर्मी और लड़की के पिता को जेल भेज दिया गया है। रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस कर्मी पर भी विभागीय कार्रवाई होना लगभग तय है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक कांस्टेबल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया वहीं इस मामले को रफा दफा करने के लिए रुपये मांगने वाले एक पुलिस कर्मी और लड़की के पिता को पुलिस ने दबोच लिया। मामले में रुपये मांगने के आरोपी पुलिस कर्मी एएसआई रणधीर और लड़की के पिता राजरूप को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है वहीं दुष्कर्म के आरोपी पुलिस कर्मी की तलाश की जा रही है। मामले में शुक्रवार को दुष्कर्म आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

यह है मामला
एक युवती ने महिला थाना में शिकायत की कि रोहतक वासी कांस्टेबल अशोक, जो फिलहाल दादरी मे कार्यरत है, ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात एक अस्पताल में हुई। यहां कांस्टेबल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मना कर दिया। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। वहीं मामले में आरोपी कांस्टेबल अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत की कि उससे मामला दबाने के लिए 20 लाख मांगे जा रहे हैं। उसे फंसाया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तोशाम रोड ओवरब्रिज के पास दबिश देकर बीटीएम चौकी से एएसआई रणधीर और लड़की के पिता राजरूप को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
दुष्कर्म मामले में आरोपी कांस्टेबल अशोक को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी करवाई जाएगी।
नसीब सिंह, प्रेस प्रवक्ता, पुलिस विभाग
वर्जन::
युवती की शिकायत पर कांस्टेबल अशोक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सुमन, एएसआई, महिला थाना



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed