फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Procession taken out in Bhiwani after darkening the face of the youth

सजा के नाम पर मानवता शर्मसार: मुंह काला कर दिव्यांग को जूतों की माला पहनाई, निकाला जुलूस, महिलाओं ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 14 Oct 2021 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

अनुसूचित जाति के एक युवक पर दूसरे गांव की महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शिकायत पुलिस चौकी में भी दी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और कार्रवाई नहीं कराने की एवज में सजा के नाम पर युवक का मुंह काला कर दिया।

विज्ञापन
Procession taken out in Bhiwani after darkening the face of the youth
युवक का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के दो गांवों में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक दिव्यांग, मंदबुद्धि युवक का मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहनाई गई और एक गांव से दूसरे गांव तक जुलूस निकालते हुए ले जाया गया। वहीं युवक के फोटो फेसबुक पर भी वायरल किए गए। हालांकि मामला 15 से 20 दिन पुराना है, मगर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन



हुआ यह है कि एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक पर दूसरे गांव की महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। साथ ही उसकी शिकायत पुलिस चौकी में भी दी। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से दो दिन के लिए बातचीत का समय ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और कार्रवाई नहीं कराने की एवज में सजा के नाम पर युवक का मुंह काला कर दिया और उसे जूतों की माला पहना दी। इसके बाद उसका जुलूस निकालते हुए एक गांव से दूसरे गांव तक ले जाया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के लोगों का बहिष्कार: अपने ही गांव में बेगाने हुए लोग, दूसरे गांव से दूध, राशन सहित जरूरत का सामान लाने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन



फेसबुक पर पूछी राय, सही किया या गलत
घटना के बाद एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर कमेंट किया कि उसने युवक का मुंह काला करने और जूतों की माला पहनाने का फैसला किया है। साथ ही उसने लोगों से भी इस मामले में उनकी राय मांगते हुए पूछा कि यह उसने सही किया है या गलत।

 

यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। मुझे भी इसकी जानकारी मिली थी। मगर मैं उस बैठक में शामिल नहीं था। इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। मगर गांव की पंचायत का इससे कोई लेना-देना नहीं है। -सरपंच प्रतिनिधि

इस घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गांव की पंचायत का भी इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जो लोग इस फैसले में शामिल हुए थे, वे अपने निजी तौर पर वहां पहुंचे थे। -सरपंच प्रतिनिधि

मामला संज्ञान में आया है और यह बहुत गंभीर भी है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अजित सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed