फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pregnant woman accused brother in law and father in law In Bhiwani

Bhiwani: गर्भवती महिला ने जेठ व ससुर पर लगाए आरोप, कहा- मारपीट करके किया यौन उत्पीड़न

Fri, 14 Apr 2023 01:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Apr 2023 01:14 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह गत 11 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्लॉट में काम कर रही थी। उसी दौरान उसका जेठ सुरेश व ससुर जिले सिंह उसके पास आए। उसके ससुर ने उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया, इसके बाद जेठ ने उसके पेट पर लात मारी।

विज्ञापन
pregnant woman accused brother in law and father in law In Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी के सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने जेठ व ससुर पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इसके अलावा महिला यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह गत 11 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्लॉट में काम कर रही थी। उसी दौरान उसका जेठ सुरेश व ससुर जिले सिंह उसके पास आए। उसके ससुर ने उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया, इसके बाद जेठ ने उसके पेट पर लात मारी। महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है, जिसके कारण उसे बहुत अधिक पीड़ा होनी शुरू हो गई। इसके बावजूद उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


यह सब देख उसके पति ने उसे छुड़वाने का प्रयाय किया तो उसके पति के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। दोनों पति व पत्नी को तोशाम अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठ व ससुर के लिखाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से ससुर ने भी पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने भी घायल दंपती के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed