फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police arrested three miscreants of the gang who stole luxury vehicles

Bhiwani: लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों पर चलाई गोली, घायल का इलाज करातेपुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 17 Nov 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 02:02 AM IST
सार

तीनों बदमाश घायल बदमाश का इलाज कराते राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर राजस्थान भागे थे। सूचना के बाद तोशाम पुलिस पवन के बयान लेने के लिए जयपुर पहुंची।

विज्ञापन
Police arrested three miscreants of the gang who stole luxury vehicles
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणाक के भिवानी जिले में लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के बीरण निवासी तीन बदमाशों पर मंगलवार को रंजिश में बड़सी जाटान निवासी युवक प्रेम ने तोशाम-हांसी मार्ग पर मुंगीपा गैस सर्विस एजेंसी के नजदीक गोली चलाई। गोली बदमाश के एक साथी पवन के कंधे में लगी। उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य वारदात के बाद राजस्थान भाग गए थे, जहां पर वे राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना तोशाम पुलिस को दी है। सूचना के बाद तोशाम पुलिस पवन के बयान लेने के लिए जयपुर पहुंची। पुलिस ने पवन के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लग्जरी वाहन चोर गिरोह के पीछे पानीपत की सीआईए टीम भी लगी हुई थी। गिरोह के युवकों ने सीआईए टीम पर जानलेवा हमला और फायरिंग भी की थी। इसके बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल पवन के बयान पर बड़सी जाटान निवासी प्रेम के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत सीआईए ने बताया कि तीन-चार युवक एकत्रित होकर पानीपत से महंगी गाड़ियां चोरी करके लाते हैं, जिसके बाद उनको बेच देते हैं। टीम ने बताया कि किसी ने मुखबिरी की थी कि भिवानी जिले के बीरण निवासी पवन, सतीश, संदीप उर्फ मटरू व राहुल ये चारों मिलकर गाड़ियां चुराते हैं।

ये तोशाम में किराये पर मकान में रहते हैं। सीआईए टीम ने बताया कि तोशाम पहुंचे तो टीम को सूचना मिली की ये सभी एक फॉर्च्यूनर व एक क्रेटा लेकर बेचने गए हुए हैं। इसके बाद पानीपत सीआईए ने दो टीमों का गठन किया। एक टीम को रोहतक के लिए रवाना किया व दूसरी टीम तोशाम में उनका इंतजार कर रही थी। 

सीआईए टीम ने पुलिस को बताया कि दूसरी टीम के पास जो तोशाम में थी उसने मैसेज किया कि बीरण निवासी पवन, सतीश व संदीप उर्फ मटरू फॉर्च्यूनर से अपने घर की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद सीआईए की टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो फॉर्च्यूनर में सवार बदमाश ने सीआईए टीम पर पिस्तौल से फायर किया। टीम का एक सदस्य बाल-बाल बच गया।

इसके बाद बचाव में टीम ने हवाई फायर किए तो तीन युवक गाड़ी सहित मौके से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद टीम ने 112 पर काल कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद टीम ने फिर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। टीम की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कैसे आए राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में 
बीरण निवासी वाहन चोर गिरोह के पवन, सतीश और संदीप उर्फ मटरू घायल पवन का इलाज कराने के लिए चिडावा अस्पताल में रुक गए। अस्पताल के चिकित्सक ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे पूछताछ की। राजस्थान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस ने तोशाम इलाके के होने के कारण तोशाम पुलिस से संपर्क किया।


सूचना के बाद तोशाम पुलिस भी देर रात्रि मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। इस बारे थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सीआईए टीम पानीपत की शिकायत पर बीरण निवासी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, तीनों में से घायल पवन के बयान पर उसके ऊपर हमला करने वाले युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed