{"_id":"57c2e6314f1c1b602fd4fec7","slug":"poision-serious-hospital-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामला रविवार दोपहर का है। दुर्गा कॉलोनी वासी करीब 42 वर्षीय नरेश कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इमरजेंसी में उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला गया। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
जिसके बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि नरेश की हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस अब उसके बयान लेने पीजीआई जाएगी और उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।