फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   plantation, dispute, one injured, police, hospital

भिड़े वन विभाग के कर्मचारी, एक घायल

Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव खेड़ी बत्तर में शनिवार दोपहर सड़क किनारे पौधारोपण कर रहे वन विभाग के कर्मचारी आपस में उलझ पड़े। सही ढंग से पौधारोपण न करने को लेकर हुई बहस बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। घटना में एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन गांव खेड़ी बत्तर निवासी दलीप सिंह ने बताया कि वह वन विभाग मेें कार्यरत है। शनिवार को वह अन्य कर्मचारियों सहित सड़क किनारे पौधे लगा रहा था। घायल ने बताया कि पौधारोपण में उसके दो साथी महज खानापूर्ति कर रहे थे। उसने लापरवाह रवैये पर ऐतराज जताते हुए सही ढंग से पौधे लगाने की बात कही। उसकी इस बात पर उक्त दोनों साथी भड़क उठे और उससे गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दोनों ने तैश में आकर उस पर हमला बोल दिया। घायल कर्मचारी ने बताया कि उसके साथियों ने उसे पर गड्ढा खोदने में प्रयुक्त होने वाले औजारों से हमला बोल दिया। घटना में उसके सिर व हाथ-पांव पर गंभीर चोटें आई। बाद में उनके साथ काम कर रहें अन्य कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया और उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने बताया कि उस पर हमला करने वाले दोनों कर्मचारी उसके गांव के ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed