फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Old Man Died in panic after firing in air at Dhanana Tritiya village of Bhiwani

Bhiwani: पति से अनबन के बाद पत्नी ने बुलाए परिजन, हवाई फायरिंग से दहशत में आए ससुर की मौत

Sun, 31 Jul 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 01:10 PM IST
सार

गांव धनाना तृतीय निवासी 35 वर्षीय महेंद्र ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता 63 वर्षीय बहाल सिंह दूसरे घर में उनसे अलग रहते हैं। महेंद्र ने बताया कि उसकी शादी बलंबा महम निवासी नीलम के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
Old Man Died in panic after firing in air at Dhanana Tritiya village of Bhiwani
मृतक बहाल सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

भिवानी के गांव धनाना तृतीय में शनिवार देर रात साढ़े 10 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसी दहशत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का था। पत्नी ने फोन कर अपने भाई और बहन के लड़के को बुला लिया। आरोपियों ने आते ही चार हवाई फायर कर दिए। मृतक बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व हत्या प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गांव धनाना तृतीय निवासी 35 वर्षीय महेंद्र ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता 63 वर्षीय बहाल सिंह दूसरे घर में उनसे अलग रहते हैं। महेंद्र ने बताया कि उसकी शादी बलंबा महम निवासी नीलम के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। गत 28 जुलाई को उसका अपनी पत्नी नीलम के साथ मन मुटाव हो गया था। जिसके बाद वह छोटे भाई कृष्ण व माता-पिता के पास दूसरे घर में रह रहा था। शनिवार सुबह उसके फोन पर उसकी साली के लड़के संदीप की कॉल आई थी। जिस पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद मुंढाल पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दो बाइकों पर सवार होकर उसके भाई के घर के सामने चार युवक आए। घर के गेट को धक्का देकर खोला और फिर अंदर घुसकर हवाई फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार हवाई फायर किए। इसी दहशत में उसके पिता 63 वर्षीय बहाल सिंह की तबियत बिगड़ गई। जिसे सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मुंढालकलां पुलिस चौकी में दी गई। जिसके बाद चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक बहाल सिंह के शव का रविवार सुबह भिवानी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने सदर पुलिस को लिखित में बयान देकर आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए की गई हवाई फायरिंग की वजह से हुई है। जिसमें उसके पिता की जान चली गई। वहीं सदर पुलिस ने भी मृतक बहाल सिंह के बेटे महेंद्र की शिकायत पर आरोपी गांव निनान हाल चंडीगढ़ निवासी संदीप व साले बलंबा निवासी महेंद्र का साला विनोद व ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व हत्या प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed