{"_id":"64acf6304602c6a39c01e529","slug":"murder-in-bhiwani-murder-of-young-man-by-slitting-his-throat-with-sharp-weapon-dead-body-found-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मर्डर: तेजधार हथियार से गला रेतकर की युवक की हत्या, रेलवे फाटक के पास मिला सुनसान जगह पर शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में मर्डर: तेजधार हथियार से गला रेतकर की युवक की हत्या, रेलवे फाटक के पास मिला सुनसान जगह पर शव
Tue, 11 Jul 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:56 AM IST
सार
मृतक के परिजनों ने बताया कि शंकर नाच गाना कर अपनी आजीविका कमाता था। सोमवार शाम को वह अपने घर से फ्रेंडस कॉलोनी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात भर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों को मंगलवार सुबह उसका शव खरकड़ी रेलवे फाटक के समीप पड़ा होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के खरकड़ी फाटक के समीप सुनसान जगह पर मंगलवार सुबह सदर पुलिस को एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लाजपत नगर कॉलोनी निवासी शंकर डांसर के रूप में की गई। युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं मौके पर सीआईए व सदर पुलिस व फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सदर पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची, हत्या का केस दर्ज
मृतक के परिजनों ने बताया कि शंकर नाच गाना कर अपनी आजीविका कमाता था। सोमवार शाम को वह अपने घर से फ्रेंडस कॉलोनी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात भर वापस घर नहीं लौटा। परिजनों को मंगलवार सुबह उसका शव खरकड़ी रेलवे फाटक के समीप पड़ा होने की सूचना दी गई। जिसके बाद सदर पुलिस थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे वहीं शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
मृतक मूल रूप से बाढ़डा क्षेत्र के कांकड़ौली का था जो कई सालों से लाजपत नगर में रहता था। सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन