भिवानी में घिनौनी वारदात: कंप्यूटर सेंटर संचालक ने मध्य प्रदेश की छात्रा से किया दुष्कर्म, केंद्र पर ताला लगा फरार भी हुआ
हरियाणा के भिवानी में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक ने बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पांच माह से कंप्यूटर सीखने आ रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। भिवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेंटर पर ताला लगाकर फरार हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में स्थित एक सेंटर पर कंप्यूटर सीख रही मध्य प्रदेश की छात्रा के साथ कंप्यूटर सेंटर संचालक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं महिला पुलिस पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ जांच के लिए कंप्यूटर सेंटर पर पहुंची तो आरोपी सेंटर बंद कर फरार हो चुका था।
पांच माह से कंप्यूटर सीख रही छात्रा से कंप्यूटर सेंटर संचालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी कंप्यूटर सेंटर संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे जबरन बुलाता रहा और उसके साथ गलत कार्य करता रहा।
आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़िता के साथ सिविल लाइन पुलिस थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी एएसआई मुकेश देवी सोमवार दोपहर को मार्केट स्थित कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचीं, जहां पर ताला लगा हुआ था और सेंटर संचालक फरार हो चुका था। आसपास के लोगों से महिला जांच अधिकारी ने पूछताछ की। कंप्यूटर सेंटर संचालक के संबंध में भी पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पांच माह से वह कंप्यूटर सीखने आरोपी के सेंटर में आ रही थी।
लड़की के बयान दर्जकर कंप्यूटर सेंटर संचालक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। - मुकेश देवी, जांच अधिकारी।