फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   16-year-old class 9 student pregnant after repeatedly raped by 7 men for 6 months in haryana

नाबालिग हुई गर्भवती तो खुला राज : बाप-बेटे समेत सात ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 50 साल पार दो आरोपियों की उम्र

Thu, 11 Mar 2021 10:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
16-year-old class 9 student pregnant after repeatedly raped by 7 men for 6 months in haryana
Haryana girl gang rape - फोटो : social media

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ एक साल से सात लोग सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी के गर्भवती होने के बाद तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि किशोरी ढाई माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी पिता-पुत्र हैं।

विज्ञापन


बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसके साथ उनके पड़ोस व गांव के ही कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को बताया कि पिछले एक साल से गांव के ही सात लोग उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म कर रहे हैं।
विज्ञापन



आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी है कि इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो उसे सिलिंडर से आग लगाकर जला देंगे और उसके दोनों भाइयों को मरवा देंगे। इस कारण वह चुप रही। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। अचानक ही किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात में उनका पड़ोसी दुकानदार, उसका बेटा व अन्य शामिल हैं। इनमें दो की उम्र तो 52-53 साल बताई जा रही है तो बाकी पांच आरोपियों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पिता की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डीए, 506 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। मामला सामने आने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी बवानीखेड़ा थाना पहुंचे और इस संबंध में जानकारी ली।  

किशोरी के साथ सात लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोरी गर्भवती बताई गई है। पुलिस इस केस में सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। - रवींद्र कुमार, एसएचओ थाना बवानीखेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed