{"_id":"2225dc7dca86dd66b7c806ee52fb104c","slug":"laws-strove-snatched-the-cash-also-set-fire-to-the-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने मारपीट कर छीनी नगदी, कमरे में आग भी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने मारपीट कर छीनी नगदी, कमरे में आग भी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव छपार में सुसरालियों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर दी। साथ ही पीड़ित से 30 हजार की नगदी छीनकर जाते समय एक कमरे को आग भी लगा दी। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव छपार निवासी संजय ने बताया कि वह हिसार में एक कंपनी में मैकेनिक है। वह अपने घर आया हुआ था। रविवार देर शाम उसके ससुराल से आधा दर्जन लोग उसके घर आए। उन्होंने मकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर मकान से 30 हजार की नकदी भी ले गए। संजय ने बताया कि वे जाते समय एक कमरे को आग लगा गए जिससे उस कमरे में रखा डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संजय के मुताबिक उसके सिर में डंडों से प्रहार किया गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।