{"_id":"6d03ddeb3563b086fa040d53ae9da411","slug":"land-for-killing-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए भाई की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए भाई की हत्या
भिवानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिगोवा गांव में शनिवार सुबह जमीनी विवाद के चलते एक भाई ने अपने नाबालिग बेटे संग मिलकर सगे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के दम तोड़ने तक आरोपी उसकी गर्दन पर निर्दयता से धारदार हथियारों से वार करते रहे। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब मृतक अपने खेत में पानी देने आया था। दिल दहला देने वाली घटना के बाद आरोपी तेजधार हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों को कुछ ग्रामीणों ने अपनी आंखों से भी देखा है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मृतक की भाभी, दो भतीजों और बड़े भाई पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भाई अपने पूरे परिवार सहित गांव से फरार है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिगोवा निवासी मृतक विक्रम उर्फ बिल्लू का अपने बड़े भाई सुकर्मपाल के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले तीन-चार सालों से विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों में कई बार तनातनी भी हो चुकी थी। शनिवार सुबह इसी मसले पर सुकर्मपाल ने अपनी भड़ास बिल्लू की हत्या कर निकाल दी। आरोपी सुकर्मपाल ने अपने बेटे के साथ मिलकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे खेत में छोटे भाई बिल्लू पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियो ने बिल्लू के गर्दन और चेहरे पर करीब आधा दर्जन ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने मौके से मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव देशवाल मौके पर पहुंचे। मौके पर छानबीन के दौरान जब एक पुलिस टीम आरोपी परिवार को गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची तो पूरा परिवार गांव से फरार था। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरला की शिकायत पर आरोपी भाई सुकर्मपाल, बेटे विक्रांत, एक नाबालिग बेटे सहित पत्नी शीला पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी प्लानिंग कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को मौके पर मिले सबूतों से साफ पता चल रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले इसकी प्लानिंग करके आए थे। यहां तक कि आरोपी अपने साथ मिर्ची पाउडर भी लेकर आए थे। तेजधार हथियार से हमला करने से पहले मृतक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला गया। इसके बाद जब वह देखने में असमर्थ हो गया तो ही उस पर वार किए गए। इस दौरान भी बिल्लू खुद को बचाता हुए करीब 50 मीटर दूर मेन रोड तक पहुंच गया। वहां सड़क पर गिरने के बाद सरेआम उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद आरोपी वहां मौजूद ग्रामीणों को हथियार दिखाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए डीएसपी ने बनाई दो टीमें
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव देशवाल सदर थाना प्रभारी जयसिंह सहित खुद मौके पर पहुंचे। वहां घटित हुई वारदात की जानकारी लेते ही पुलिस टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव स्थित घर भेज दिया। वहां जब टीम पहुंची तो आरोपी के मकान पर ताला जड़ा था। आस पड़ोस के ग्रामीणों ने पुलिस को टीम को बताया कि पूरा परिवार ही सुबह से गायब है। इसके बाद डीएसपी ने मौके पर ही सदर पुलिस और सीआईए स्टाफ की एक-एक टीम आरोपी परिवार की गिरफ्तारी के लिए नियुक्त कर दी।
वर्जन:::::::
मृतक की पत्नी सरला के बयान पर आरोपी सुकर्मपाल, पत्नी शीला, बेटे विक्रांत व नाबालिग बेटे पर मामला मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी परिवार गांव से फरार है। पुलिस की दो स्पेशल टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगा दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
राजीव देशवाल, डीएसपी दादरी