{"_id":"57bc616f4f1c1bf654d50715","slug":"knife-attack-on-old-man-serious-hospital-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ रुपये के लिए बुजुर्ग पर हमला, जांघ और पेट में मारे चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ रुपये के लिए बुजुर्ग पर हमला, जांघ और पेट में मारे चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महज दो सौ रुपये के लिए एक युवक ने एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। जांघ में चाकू आरपार कर दिया तो पेट में भी चाकू मारे। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रात करीब 10 बजे का है। ढाणा रोड वासी युवक मुरारीलाल लकड़ी का काम करता है। उसका पड़ोस के ही एक युवक के साथ दो सौ रुपये का लेन-देन था।
इसी लेन-देन के चलते युवक उसके घर में घुसा। जहां मुरारीलाल के पिता मंगतुराम ने उसे रोका और सुबह आने की बात कही। तैश में आए युवक ने चाकू से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जांघ और पेट में चाकू से वार किए। घायल बुजुर्ग मंगतूराम ने बताया कि युवक शराब पीए हुए था और जबरन घर में घुस आया। फिर चाकू से हमला किया। परिजन उसे उपचार केलिए सामान्य अस्पताल लेकर। हमलावर युवक अस्पताल भी आया। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि घायल के बयान लिए गए है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।