{"_id":"bd263b09e2d9a49513eb6468e30090ef","slug":"jewelery-store-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लाखों के आभूषण चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से लाखों के आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। पुलिस थाने से महज कुछ दूर स्थित ज्वैलर्स शोरूम का शटर तोड़ अज्ञात चोर लाखों रुपयों के आभूषण उड़ा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरु कर दी है।
भांडवा निवासी रमेश सोनी ने बताया कि उसका लोहारू रोड पर हिमांशु ज्वैलर्स नाम से शोरूम है। शुक्रवार देर शाम वह शोरूम का ताला बंद करके गया था, लेकिन सुबह आकर देखा तो उसका शटर तोड़ा हुआ था और शोरूम में रखे आभूषण भी गायब थे। चोरों ने पहले शटर को काटा और फिर दराज को वहां से उठा कर दो सौ मीटर पिछवाड़े में जाकर तोड़ कर आभूषण ले गए। शोरुम से लगभग 80 ग्राम से ज्यादा सोना व एक किलो चांदी के अलावा कई छोटे आभूषण चोरी हुए हैं। कस्बे में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देशराज जांगड़ा ने मौका मुआयना किया और दोपहर बाद जिला मुख्यालय से फोरेंसिक विभाग की टीम ने फिंगर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच आरंभ कर दी है। अभी फिंगर प्रिंट टीम से सभी सुराग जुटाने का काम शुरु हो गया है। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत सिंह, व्यापारी नेता सेठ निरंजन लाल, किसान नेता हरपाल सिंह भांडवा सहित सैकड़ों व्यापारियों ने शोरूम पहुंच कर पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी तथा पुलिस विभाग से पीड़ित व्यापारी के चोरी हुए सामान की तुरंत बरामदगी करवाने की मांग की।