फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Incident of Thefts at Village Titani of Bhiwani

भिवानी: टिटानी गांव में चोरों का आतंक, पांच घरों में लगाई सेंध, दो घरों से 14 लाख के आभूषण और नकदी चोरी

Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
Nivedita verma निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
सार

मामला रविवार रात का है। टिटानी गांव में चोर एक के बाद एक पांच घरों में घुसे। दो घरों में परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। इन दोनों घरों से चोर करीब 14 लाख की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
Incident of Thefts at Village Titani of Bhiwani
टिटानी गांव में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के गांव टिटानी में चोरों ने रविवार रात खूब आतंक मचाया। चोर दो घरों से करीब 14 लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। चोर तीन अन्य मकानों में भी घुसे, लेकिन इनमें सामान चोरी हुआ है या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक घर में चोरों ने महिला पर हमला किया और उसकी कानों की बालियां झपट ली। एक अन्य मकान में युवक पर पिस्तौल तानी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।

विज्ञापन


मामला रविवार रात का है। टिटानी गांव में चोर एक के बाद एक पांच घरों में घुसे। दो घरों में परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। इन दोनों घरों से चोर करीब 14 लाख की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। फौजी विजय के घर से चोर एक लाख की नकदी और करीब नौ लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं बिजली निगम के एसए के घर से चोर करीब चार लाख के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर गए। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ सचिन के घर में भी चोर घुसे जहां उनकी पत्नी पूजा अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थी। पूजा के उठने पर चोरों ने हमला किया और कानों की बालियां उखाड़ लीं। इससे पूजा बेसुध हो गई। बाद में परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी पूजा को पूरी तरह से होश में नहीं आया है। इस घर में भी सारा सामान बिखरा हुआ है। पूजा के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि क्या चोरी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ग्रामीण संदीप के घर भी घुसे जहां संदीप के उठने पर पिस्तौल तान शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। चोरों ने एसआई कर्ण सिंह के मकान को भी निशाना बनाया। आरोपियों ने कर्ण सिंह की पत्नी को एक कमरे में बंद कर पूरा घर खंगाला। चोरी का पता पुलिस को सुबह लगा। जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एसएचओ जुई थाना श्रीभगवान यादव ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच कर रहे है। चोरी के दो केस दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed