फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   house,wall,labour,police, bhiwani

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मिस्त्री की मौत, मजदूर घायल

Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
house,wall,labour,police, bhiwani
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ढाणी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मृतक के लड़के ने मकान मालिक पर मना करने के बावजूद काम करवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। चेजारान की ढाणी गली नंबर दो में देवदत्त के यहां मकान निर्माण चल रहा है। पुराना मकान तोड़ नया निर्माण किया जा रहा है। यहां कार्य के दौरान अचानक पुरानी चार इंची दीवार गिर गई। दीवार वहां निर्माण कार्य में जुटे मिस्त्री चेजारान की ढाणी वासी 62 वर्षीय श्याम लाल व पतराम गेट वासी मजदूर रवि पर गिरी। दोनों दीवार के नीचे दब गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने दोनों को दीवार के नीचे से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। घायल रवि की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में जैन चौक इंचार्ज रामनिवास, जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि दीवार के नीचे दबने से मिस्त्री श्यामलाल की मौत हुई है। मृतक के बेटे ने मकान मालिक पर आरोप लगाए है। जिसके बाद मकान मालिक देवदत्त के खिलाफ 304ए, 337 लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर है मकान गिर सकता है, फिर भी मकान मालिक ने करवाया काम
पुलिस को दिए बयान में मृतक के लड़के कारपेंटर नवीन ने बताया कि उसका पिता श्यामलाल पिछले सप्ताहभर से ही यहां मकान निर्माण के लिए जा रहा था। मकान जर्जर हालत में था और मकान मालिक को पहले ही बता दिया था कि मकान गिर सकता है। नवीन ने बताया कि उसके पिता के बताये जाने के बावजूद मकान मालिक ने कहा कि तुम काम करो, मैं अपने आप देख लूंगा।

यूं हुआ हादसा
निर्माणाधीन मकान के साथ वाले मकानों की ओर चार इंची पुरानी दीवार है। जो नीचे से खोखली हो गई थी। ऐसे में पूरी दीवार को तोड़कर दोबारा बनाने की बजाए सिर्फ नीचे की खोखली हुई जगह को साफ कर ही दीवार बनाने का काम किया जा रहा था। ऐसे में चार इंची पूरी दीवार बिना किसी सहारे के हवा में थी। बस थोड़ा सहारा साथ लगती दीवार का था। हादसे की वैसे ही संभावना थी। मिस्त्री ने एक साइड की दीवार तो दुरुस्त कर दी मगर दूसरी साइड की दीवार गिर गई और हादसा हुआ।


काम था तो पिता नहीं आया मजदूरी करने
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मजदूर पतराम गेट किशन ने बताया कि वह भी यहीं पर मजदूरी करता है मगर आज घर पर थोड़ा काम था तो वह नहीं आया। उसकी माता साथ ही अलग रहती है। हादसे के बाद उसकी मां उसके घर पहुंची। उसे लगा कि हादसे में कही मुझे चोट न लग गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed