फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   house,bullet,gun,crime, charkhidadri,crime, police

घर में घुसकर गोली मारने का आरोपी काबू

Sat, 13 May 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 13 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
house,bullet,gun,crime, charkhidadri,crime, police
kidnapping at gunpoint
रंगीला हनुमान मंदिर के समीप घर में घुसकर दिव्यांग पर फायर झोंकने के आरोपी को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नई अनाज मंडी से एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया है। आरोपी दिनेश वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रंगीला हनुमान मंदिर गली निवासी 32 वर्षीय जोगेंद्र के घर में दो मई को घुसकर दिनेश नामक युवक ने गोली मार दी थी। वारदात के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी दिनेश मौके से फरार हो गया था। वहीं, घायल जोगेंद्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल के बयान पर दिनेश पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। इससे पहले पुलिस ने मौके-ए-वारदात से आरोपी की गाड़ी व एक खोल भी बरामद किया था। जोगेंद्र ने बताया कि दिनेश के साथ लेकर चलने की बात का उसने पैर में चोट लगने का तर्क देते हुए जाने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल ने सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को जिम्मेवारी सौंपी थी। हितेंद्र दांगी ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार शाम चिड़िया रोड पर दबिश देकर आरोपी दिनेश को दबोच लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी दिनेश कुमार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर एक 32 बोर पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। शनिवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed