फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Youth murdered with knives and screwdriver in Bhiwani

Haryana: भिवानी में चाकुओं व पेचकस से गोदकर की हत्या, भाई के साथ जा रहे युवक को मार डाला

Wed, 07 Aug 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

सेना में तैनात भाई को बुआ का लड़का दिल्ली से लेकर लौट रहा था। तीनों भाई गाड़ी में सवार होकर गांव जा रहे थे। बाइक पर सवार होकर तीन हमलावर आए थे। मौके पर डीएसपी पहुंचे। औद्योगिक पुलिस थाना ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Youth murdered with knives and screwdriver in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी शहर के मिनी बाईपास पर बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से आ रहे दो भाइयों पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर ही रोककर दोनों भाइयों पर सरेआम हमलावरों ने चाकुओं, पेचकस और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। झगड़ा बुआ के लड़के के साथ हुआ था, बीच-बचाव में दोनों भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार कर डाले।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई का उपचार चल रहा था। वारदात की जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


आकाश सेना में तैनात संदीप को दिल्ली से लेकर उसके गांव अजीतपुरा जा रहा था। इसी दौरान अजीतपुरा निवासी नवीन (33) भी गुरुग्राम से उनके साथ गाड़ी में बैठकर आ रहा था। आकाश के पास एक फोन आया था, जिस पर बोलने वाले युवकों ने उससे बात की थी और फिर उन्हें मिनी बाईपास पर मिलने के लिए कहा। जब उनकी गाड़ी मिनी बाईपास पर पहुंची तो आकाश का बाइक पर सवार तीन आरोपियों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के लड़के आकाश का बीच-बचाव में नवीन और संदीप आया तो आरोपियों ने उन दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नवीन के शरीर पर हमलावरों ने चाकुओं और पेचकस के अलावा अन्य तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जबकि बचाव कर रहे संदीप पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिसमें उसे भी गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया।

नवीन था तीन बेटियों का पिता
परिजनों ने बताया कि संदीप भारतीय सेना में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग सिक्किम में है। संदीप छुट्टी पर घर आ रहा था। जबकि नवीन शादीशुदा और तीन बेटियों का पिता था। नवीन गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भी परिवार के लोग पहुंचे। हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनूप भी मौके पर पहुंचे और वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई। औद्योगिक पुलिस थाना पुलिस ने घायल संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। 


नवीन के शव का वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। -विकास, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed