फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Teenager murdered and body thrown in canal, road blocked for seven hours

Haryana: किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका, सात घंटे रास्ता जाम, तीन नामजद दोस्तों सहित अन्य पर केस

Thu, 02 May 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 09:58 PM IST
सार

नहर में डूबे किशोर का 48 घंटे बाद लोहानी पंप हाउस पर शव मिला है। तीन नामजद दोस्तों सहित अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Teenager murdered and body thrown in canal, road blocked for seven hours
इंसाफ की घुहार लगाती मृतक की मां। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में किशोर शक्ति (15) की हत्या कर शव नहर फेंक में दिया गया। किशोर का शव करीब 48 घंटे बाद लोहानी पंप हाउस से बरामद हो गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप किशोर के दोस्तों पर लगाया है।

विज्ञापन


इससे पहले, वीरवार की सुबह नौ बजे परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने किशोर की बरामदगी की मांग को लेकर तोशाम बाईपास पर दिनोद रोड के सामने करीब सात घंटे तक जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन


शाम 4.30 बजे किशोर का शव मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने किशोर के दोस्तों पर हत्या के मामले में केस दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने तीन नामजद दोस्तों सहित अन्य के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक किशोर के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनोद रोड ब्रह्मा कॉलोनी निवासी सुभाष ने बताया कि उसके दो बेटे हैं राहुल और शक्ति है। उसका छोटा बेटा शक्ति नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सुभाष ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम करीब चार बजे आठ-दस दोस्त उसके बेटे को ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए थे।

शाम छह बजे उसकी पत्नी ने बेटे के दोस्त के पास फोन कर घर आने के बारे में पूछा। थोड़ी देर में आने की बात कहकर फोन काट दिया। अनहोनी की आशंका पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम छह बजे परिजनों को देवसर पुलिया जूई नहर के किनारे शक्ति के कपड़े और जूते पड़े मिले।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोर भी जूई नहर में किशोर की तलाश में जुट गए। वहीं, वीरवार सुबह नौ बजे परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने किशोर की बरामदगी की मांग को लेकर तोशाम बाईपास पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने।


परिजन किशोर के दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस बीच शाम करीब 4.30 बजे लोहानी पंप हाउस से शक्ति का शव जूई कलां थाना पुलिस और गोताखोरों ने बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने शक्ति के दोस्तों के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की पुलिस प्रशासन से मांग की। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, किशोर शक्ति अपने कई दोस्तों के साथ ई-रिक्शा में अपने साथ ले जाते समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मृतक शक्ति के पिता सुभाष के बयान पर इस संबंध में तीन नामजद अमित, राजन व आर्यन सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है, जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। - मनोज कादियान, एसएचओ, जूई कलां पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed