फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Lawrence gang henchman wanted for plotting Salman Khan's murder arrested

Haryana: सलमान खान की हत्या की साजिश रचने में वांछित लॉरेंस गैंग का गुर्गा काबू, नवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई

Sun, 02 Jun 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 11:15 PM IST
सार

आरोपी को नवी मुंबई पुलिस ने भिवानी से गिरफ्तार किया है। तिगड़ाना का दीपक उर्फ जोनी पिछले 20 साल से मुंबई में रहता था। चार को नवी मुंबई पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।

विज्ञापन
Haryana: Lawrence gang henchman wanted for plotting Salman Khan's murder arrested
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस

विस्तार

फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे दीपक को मुंबई पुलिस और भिवानी सीआईए स्टाफ ने भिवानी के तिगड़ाना से गिरफ्तार किया गया है। गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी 20 साल से मुंबई में ही रहता था। पिछले दिनों सलमान के घर पर हमले और रेकी के मामले में पुलिस चार को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


भिवानी सीआईए द्वितीय के इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पनवेल सिटी नवी मुंबई थाना में केस दर्ज हुआ था। जिसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके द्वारा अभिनेता सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी कर हत्या की योजना बनाई गई थी। सीआईए द्वितीय को नवी मुंबई पुलिस ने सूचना दी कि इस साजिश में तिगड़ाना निवासी एक युवक की भी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीआईए द्वितीय भिवानी और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने तिगड़ाना से दीपक उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक मुंबई में ही सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी व हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में आया था।


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि तिगड़ाना निवासी दीपक सलमान खान की हत्या में नवी मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों का साथी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed