फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Car overturns while kidnapping 12th class student, girl dies

Haryana: 12वीं की छात्रा का अपहरण कर ले जाते समय पलटी कार, लड़की की मौत

Thu, 04 Jul 2024 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 09:01 PM IST
सार

कार में सवार अपहरण के आरोपी दोनों लड़के भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि छात्रा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए थे तो उस समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे। डॉक्टर होते तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Haryana: Car overturns while kidnapping 12th class student, girl dies
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में कैरू पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर ले जाते वक्त सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसे में अपहरण के दोनों आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गए। छात्रा सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी कि रास्ते में कार सवार दो लड़कों ने अपहरण कर लिया। तेज गति और लापरवाही के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खेत में पलट गई। पुलिस ने दोनों घायलों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राहगीरों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद परिजन तोशाम रोड स्थित हादसा स्थल पर पहुंचे और लड़की को कैरू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लेकर आए। वहां पर कोई चिकित्सीय स्टाफ नहीं होने के कारण लड़की को जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा के बयान पर कैरू निवासी सुनील और तोशाम के सरल निवासी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लड़की के चाचा के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लड़की के अपहरण में इस्तेमाल कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। -रामभज, एएसआई, कैरू पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरू अस्पताल में चिकित्सक होते थे बच सकती थी छात्रा
गांव कैरू के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष रंगा, अनिल तंवर, ईश्वर सिंह ने बताया कि छात्रा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए थे तो उस समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे। अगर स्टाफ होता तो लड़की बचने की पूरी उम्मीद थी। लड़की ने करीब एक घंटा बाद दम तोड़ा है। उसी समय उपचार शुरू हो जाता तो लड़की बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed