फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Half-burnt body of a young woman in front of the police station was

थाने के सामने मिला युवती का अधजला शव

Sun, 07 Feb 2016 12:35 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a young woman in front of the police station was
भिवानी। सदर थाना के  ठीक सामने गली में शनिवार सुबह एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का घर भी घटनास्थल से कुछ ही फर्रांग पर है। युवती रात में घर में सोई थी और सुबह मकान के बगल वाली गली में लाश मिली। शव के पास में ही केरोसिन तेल की कैन मिली। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह की है। सुबह करीब सात बजे सदर थाना के सामने एमएल हाई स्कूल वाली गली में युवती का अधजला शव मिला। युवती की पहचान इसी कॉलोनी वासी मीनू(22) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और शहर थाना व टीआईटी चौकी पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। आग लगाने की घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मृतका के चचेरे भाई सुभाष ने बताया कि रात को करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सभी सदस्य सोये थे। सुबह सोनीपत में मामा के निधन पर शोक जताने जाना था। मीनू को जगाने कमरे में गए तो वह वहां नहीं थी। आसपास तलाश की तो साथ वाली गली में शव होने की सूचना मिली। मीनू ने अभी स्नातक की पढ़ाई की थी और  फिलहाल घर में ही रहती थी। सूचना पर मृतका का भाई संदीप भी दूसरे जिले से भिवानी पहुंचा। संदीप ने इसे सुसाइड की बजाए हत्या बताया। संदीप ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

स्टोर से लाई गई कैरोसिन तेल की कैन
परिजनों ने बताया कि कैरोसिन तेल की कैन घर के स्टोर में रखी थी। सुबह कैन शव से कुछ दूरी पर बने माता के मंदिर के पास मिली।
पहले इत्तफाकिया मौत, बाद में दर्ज हुआ हत्या का मामला
पुलिस मामले में सुसाइड और हत्या के बीच उलझी रही। पहले मामले में सुसाइड समझ इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जा रही थी तो मृतका का भाई संदीप अस्पताल चौकी पहुंचा और हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की करनी पड़ी छुट्टी
शव गली में बने एक प्राइवेट स्कूल से चंद कदम की दूरी पर था। सुबह करीब नौ बजे बच्चे स्कूल आने लगे। स्कूल संचालकों ने इस घटना की सूचना के बाद स्कूल की छुट्टी करने का निर्णय लिया। सभी बच्चों को गली के मोड़ से ही छुट्टी होने की बात कहकर घर भेज दिया गया।

वर्जन:::::::
युवती का शव गली में अधजली हालत में मिला है। मृतका के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
महाबीर सिंधू इंस्पेक्टर, एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed