फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   froad, atm card pin, problam, charkhi dadri

एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा, खाते से उड़ाए 47 हजार

Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव मिसरी निवासी एक महिला को एक हैकर्स ने अपना शिकार बनाया है। महिला को कॉल कर हैकर्स ने एटीएम का पिन नंबर पूछा और हजारों की नकदी उड़ा दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाने में दर्ज करवाई है।  गांव मिसरी निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका चरखी दादरी स्थित एसबीआई बैंक में खाता है।
विज्ञापन


एक जुलाई को शाम करीब पौने सात बजे उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने शख्स ने बताया कि वह बैंक शाखा से बोल रहा है। उक्त व्यक्ति ने महिला से एटीएम प्रयोग न करने पर कार्ड ब्लॉक होने की बात कही। इसके बाद उक्त शख्स ने महिला का एटीएम दोबारा से शुरू करने के लिए पिन कोड मांगा। पीड़िता ने बताया कि उसे फोन करने वाले व्यक्ति की बातों पर यकीन आ गया और उसने एटीएम कार्ड पिन नंबर बता दिया। कुछ देर बाद ही महिला के मोबाइल पर खाते से रुपये निकालने के मैसेज आ गए। पीड़िता ने बताया हैकर ने उसके खाते से नौ बार पांच-पांच हजार की व 10वीं बार दो हजार रुपये की ट्रांजिक्शन की। पीड़िता मोनिका ने बताय कि हैकर्स ने उसके खाते से कुल 47 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed