{"_id":"58ffa27a4f1c1bbb38c0cdd8","slug":"fraud-crime-police-certificate-charkhidadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र से सेना में भर्ती हुआ युवक, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाणपत्र से सेना में भर्ती हुआ युवक, केस दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र देकर भर्ती हुए भिवानी के गांव नंगला निवासी एक युवक पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सैन्य अधिकारियों ने इस संबंध में शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी थी। यह शिकायत सेना भर्ती कार्यालय द्वारा की गई वेरिफिकेशन में मामला पकड़ में आने पर दी गई है।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में अक्तूबर माह के दौरान सेना भर्ती हुई थी। यह भर्ती विभिन्न जिलों के युवाओं के लिए थी। इसमें भिवानी के गांव नंगला निवासी एक युवक ने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था। इस दौरान फिजिकल व टेस्ट पास करने के बाद युवक का सेना में चयन हो गया था। इसके बाद सैन्य अफसरों के पास युवक की वेरिफिकेशन आई थी। इसके आधार पर जब जांच की गई तो युवक के दस्तावेज फर्जी मिले। इसी आधार पर दादरी सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।