फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four vehicles collided in the fog on the Delhi-Pilani National Highway at night in Bhiwani

Bhiwani: दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर रात को धुंध में भिड़े चार वाहन, तूड़ा से भरी एक ट्राली पलटी

Thu, 15 Jan 2026 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Jan 2026 03:03 PM IST
सार

कस्बा जूई से मरीज को लेकर जिला नागरिक आई एक एंबुलेंस भी रात करीब एक बजे वापस लौटते समय धुंध के कारण सड़क पर आगे हादसाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय एंबुलेंस भिड़ी, उस समय उसके अंदर मरीज नहीं था।

विज्ञापन
Four vehicles collided in the fog on the Delhi-Pilani National Highway at night in Bhiwani
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली- पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर कस्बा जूई के समीप घनी धुंध में चार वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस सड़क हादसा में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तूड़ा से भरा ट्राली पलट गई। जिसकी वजह से रास्ता भी बाधित हो गया। 

विज्ञापन


दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जूई के समीप तूड़ा से भरी एक ट्राली पलट गई। धुंध के कारण दृश्यता सात मीटर से भी कम बनी हुई थी। बुधवार देर रात को एबुलेंस और कैंटर व कार की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि काई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


कस्बा जूई से मरीज को लेकर जिला नागरिक आई एक एंबुलेंस भी रात करीब एक बजे वापस लौटते समय धुंध के कारण सड़क पर आगे हादसाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय एंबुलेंस भिड़ी, उस समय उसके अंदर मरीज नहीं था। सड़क हादसे की सूचना के बाद जूईकलां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल इस संबंध में किसी भी वाहन चालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed