फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing on employee of liquor shop In Bhiwani, miscreants in car carried out incident

Bhiwani: शराब ठेका के कारिंदे पर दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 21 Jun 2023 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 21 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

गोली लगने से घायल हुए गांव तालू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार सुबह गांव के ही दो युवकों के साथ वह शराब ठेका के बाहर बैठा था कि इसी दौरान एक सिल्वर रंग की वर्ना गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी की खिड़की से बैठे हुए युवक ने उनकी तरफ पिस्तौल तान कर गोली चला दी।

विज्ञापन
Firing on employee of liquor shop In Bhiwani, miscreants in car carried out incident
भिवानी में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव तालू के शराब ठेका के बाहर बैठे कारिंदे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे वर्ना गाड़ी में सवार होकर आए तीन से चार युवकों ने गोली चला दी। एक गोली शराब ठेके के कारिंदे के बाये पैर में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं वारदात की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। लगातार दो दिनों में गोली चलने की यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन


इलाके में बढ़ रही हैं लगातार वारदातें, दो दिन में हुई गोली चलाने की दूसरी वारदात
जिला नागरिक अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए गांव तालू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार सुबह गांव के ही दो युवकों के साथ वह शराब ठेका के बाहर बैठा था कि इसी दौरान एक सिल्वर रंग की वर्ना गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी की खिड़की से बैठे हुए युवक ने उनकी तरफ पिस्तौल तान कर गोली चला दी। गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद गाड़ी वापस मुड़कर आई और फिर चार से पांच फायर किए। लेकिन वहां बैठे दो अन्य युवक बाल-बाल बजे और वहां से भाग गए।
विज्ञापन


फायरिंग की घटना से हड़बड़ी मच
हमलावर भी गाड़ी में बैठे-बैठे ही गोली चलाकर भाग गए। प्रवीन ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि गोली चलाने वाले कौन थे और उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। फिलहाल सदर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं भिवानी सीआईए टीम भी सक्रिय हो गई। सोमवार देर रात को बवानीखेड़ा के गांव बड़सी गुजरान में एक शराब ठेकेदार पर भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। जिसका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है वहीं बुधवार को दिन दहाड़े फिर से फायरिंग की घटना से हड़बड़ी मच गई। लगातार हो रही वारदातों के बाद से लोगों में भी भारी रोष बना है। वहीं पुलिस भी फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed