फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   eat keer & puri 15 cow's dead and 29 serious

अमावस्या पर खीर-पुरी खाने से 15 गायों की मौत, 29 गंभीर

Wed, 14 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Wed, 14 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी पितरों को खुश करने के लिए गायों को खीर-पूरी खिलाने से 15 गायों की मौत हो गई जबकि 29 गाय गोशाला में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है।
विज्ञापन


गंभीर हालत वाली गायों का महम रोड स्थित गोशाला में उपचार चल रहा है। गायों की मौत से खफा गोसेवकों ने गायों के शव रोहतक गेट पर सड़क के बीच रख रोष जताया और पुलिस से खीर-पूरी खिलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। सीटीएम और नायब तहसीलदार के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर गुस्साए गोभक्तों ने सड़क से शव हटवाये और गायों को रोहतक रोड पर खेतों में दफनाया गया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद डीएसपी अभिमन्यु ने भी गोसेवकों को समझाने का प्रयास किया मगर गोसेवक प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की। सायं करीब पांच बजे सीटीएम और नायब तहसीलदार गोसेवकों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत देने पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गोसेवक गायों के शवों को सड़क से हटाने को तैयार हुए। देर सायं गायों के शवों को रोहतक रोड स्थित खेतों में दफनाया गया। गोसेवक संजय परमार ने कहा कि रातभर गोसेवक गायों की सेवा में जुटे रहे। शहरभर में अफारे की समस्या से परेशान गायों को ढूंढा। इससे पहले लोगों को जागरूकता के लिए भी कार्यक्रम किए। इसके बावजूद लोगों ने गायों को खीर पूड़ी खिलाई।


एसएचओ जाने देते तो बच जाती कुछ गाय
गोसेवकों ने आरोप लगाया कि रात करीब साढ़े 12 बजे एसएचओ सिविल लाइन ने थाना के पास गोसेवकों को रोक लिया। गोसेवक अफारे की समस्या से परेशान गाय के इलाज के लिए मेडिकल किट लेकर जा रहे थे। मगर एसएचओ  ने जांच के नाम पर गोसेवकों को परेशान किया और नहीं जाने दिया। जिस कारण कुछ गाय तड़प-तड़प कर मर गई। एसएचओ बलराज सिंह का कहना है कि जिन बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोका था। न तो किसी के पास हेलमेट था और न ही जरूरी कागजात।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed