फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand raised for hostel facility in Sai for women players in Bhiwani, fury over reduction of athlete seat

Bhiwani: महिला खिलाड़ियों के लिए साई में होस्टल सुविधा की उठाई मांग, एथलीट की सीट घटाने पर रोष

Mon, 15 May 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 15 May 2023 01:06 PM IST
सार

भिवानी के साई होस्टल में एथलीट की 120 सीटें निर्धारित की गई थी। लेकिन अब सीट घटा दी गई हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अब भी 50 सीटें खाली पड़ी हैं, लेकिन उन्हें नहीं भरा जा रहा है। महिला एथलीट कल्पना, भावना, भूमिका, निकिता का कहना है कि एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं घटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Demand raised for hostel facility in Sai for women players in Bhiwani, fury over reduction of athlete seat
खिलाड़ियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में खेल सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार सुबह सैकड़ों खिलाड़ियों ने एथलीट की सीट घटाने और महिला होस्टल की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि वे दूर दराज के गांवों से आकर यहां प्रेक्टिस करती हैं, लेकिन केंद्र में महिला खिलाड़ियों के लिए कोई रिहायशी सुविधा नहीं हैं। वहीं एथलीट की सीट घटनाए जाने पर भी खिलाड़ियों ने रोष जताया।

विज्ञापन


खिलाड़ी बोलेः भिवानी के साई ने दिए अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुविधाओं में फिर भी कटौती
भिवानी के साई होस्टल में एथलीट की 120 सीटें निर्धारित की गई थी। लेकिन अब सीट घटा दी गई हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अब भी 50 सीटें खाली पड़ी हैं, लेकिन उन्हें नहीं भरा जा रहा है। महिला एथलीट कल्पना, भावना, भूमिका, निकिता का कहना है कि एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं घटाई जा रही हैं, खासकर महिला खिलाड़ियों के लिए लंबे अर्से से यहां कोई होस्टल सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन


एथलीट कोटे की सभी 120 सीटें भरने की मांग की
महिला खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं और खेल प्राधिकरण के लिए भी मेडल जीतने की जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन खेल सुविधाओं के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। खिलाड़ियों ने महिलाओं के लिए होस्टल सुविधा आरंभ करने व एथलीट कोटे की सभी 120 सीटें भरने की मांग की है। छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष छात्र नेता सूर्य प्रताप ने कहा कि भिवानी के साई ने अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा द्रोणाचार्य अवार्डी दिए हैं, लेकिन फिर भी यहां खेल सुविधाएं जिला स्तर की भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया
भारतीय खेल प्राधिकरण को चाहिए कि अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों की खान भिवानी साई के लिए अंतर राष्ट्रीय मानकों की खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए होस्टल सहित अन्य खेल सुविधाओं का भी विस्तार होना चाहिए। खिलाड़ियों ने केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed