फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead body of a person found near police post in Bhiwani

ब्लाइंड मर्डर: पुलिस चौकी से महज 25 कदम दूर खून से लथपथ मिला शव, मृतक के पास मिली रोटी, सब्जी और स्लाद

Fri, 05 Nov 2021 02:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 02:10 PM IST
सार

शराब पीने के बाद झगड़े में हत्या की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, औद्योगिक पुलिस थाना, सीआईए की टीम और साइबर सैल एवं एफएसएल टीम का दस्ता मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
Dead body of a person found near police post in Bhiwani
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली की रात को जब सब परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे तो पुलिस चौकी से महज 25 कदम दूर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक कौन है और हत्या करने वाले कौन है। पुलिस अब ब्लाइंड मर्डर केस में इन सब सवालों का जवाब ढूंढने में जुटी है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या तेजधार हथियार से की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी जिले के रोहतक रोड सब्जी मंडी के सामने हनुमान मंदिर की दीवार के साथ ही खाली जगह पर रखे तख्त पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार सुबह डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, औद्योगिक पुलिस थाना, सीआईए की टीम और साइबर सैल एवं एफएसएल टीम का दस्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा में बड़ा हादसा: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाले शव

मृतक के पास एक छोटा मोबाइल फोन भी मिला, जिस पर राजस्थान के सीकर जिला की सरोज नामक महिला से काफी बार बातें हुई थी। मृतक कोट पेंट पहने हुए था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बहरुपिया था। फिलहाल ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed