{"_id":"6184c791d69e9a75fe4e8f17","slug":"five-person-dead-in-road-accident-in-kurukshetra-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा हादसा: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में बड़ा हादसा: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाले शव
Fri, 05 Nov 2021 11:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:26 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव नलवी के पास सड़क दुर्घटना हुई। इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ कार आ रही थी जो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी के पास खड़े लोग व जिस पेड़ से टकराई कार और क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे के गांव नलवी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों युवक कार में सवार होकर इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ जा थे। जैसे ही वह गांव नलवी के निकट पहुंचे तो कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। उधर, सूचना मिलने के बाद शाहाबाद विधायक रामकरण काला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।