फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Converted to another religion in Bhiwani, insulted idol of Hindu deity

Bhiwani: दूसरा धर्म अपना किया हिंदू देवी देवता मूर्ति का अपमान, ग्रामीण ने दी बहल पुलिस थाना में शिकायत

Tue, 22 Aug 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 11:56 AM IST
सार

बहल पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव बिधनोई निवासी सोमबीर ने बताया कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। उसका आरोप है कि गत 21 अगस्त को हिंदू समाज के देवी देवताओं की मूर्तियों पर आरोपी ने पेशाब कर अपमानित और खंडित कर दिया।

विज्ञापन
Converted to another religion in Bhiwani, insulted idol of Hindu deity
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी जिले के कस्बा बहल क्षेत्र के एक गांव में दूसरा धर्म अपना हिंदू देवी देताओं की मूर्ति को अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की विडियो भी ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। बहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
बहल पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव बिधनोई निवासी सोमबीर ने बताया कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। उसका आरोप है कि गत 21 अगस्त को हिंदू समाज के देवी देवताओं की मूर्तियों पर आरोपी ने पेशाब कर अपमानित और खंडित कर दिया। मामले की विडियो भी पुलिस को सौंपने का दावा किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
बहल पुलिस थाना एसएचओ सुमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण की तरफ से हिंदू देवी देवता की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed